पृथ्वी पर अब तक सबसे बड़ा नरसंहार हिंदुओ का हुआ है लेकिन हिन्दू आज भी सहनशील है।

 




इस पृथ्वी पर सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है। जब विश्व अंधकार और अविकसित जीवन जी रहा था उस समय भारत में सनातन सभ्यता सबसे विकसित सभ्यता थी। भारत में धर्म, विज्ञान, शिल्पकला का उद्भव और विकास हुआ है। भारत के विकास से आकर्षित होकर भारत पर विदेशी सभ्यताओं का आक्रमण प्राचीन काल से हुए है। सिकंदर से अंग्रेज़ो तक भारत की संस्कृति और धर्म को नष्ट भ्रष्ट करने के लिए हुए आक्रमणों का लिखित इतिहास उपलब्ध है। पिछले 2500 वर्षों से लगातार भारत ने आक्रमण झेले है। धर्म और संस्कृति की रक्षा में हिंदुओं ने अपनी आहुतियाँ दी है और धर्म संस्कृति की रक्षा की है लेकिन साथ ही साथ इसकी बड़ी कीमत भी चुकाई है। पिछले 2500 वर्षों में भारत पर हुए आक्रमणों से भारत की रक्षा करने में कितने हिंदू वीरगति को प्राप्त हुए इसकी गणना की जाय तो यह संख्या करोड़ो में होगी। आत्मा-मानवता को हिला देने वाले सबसे भीषण अत्याचार मुस्लिम शासन में हिंदुओं ने झेले है। मुस्लिमकाल में धर्म के आधार पर हिंदुओ पर अत्याचार किये गए, इन अत्याचारों का छोटा सा ट्रेलर कुछ दिन पहले बांग्लादेश में देखने को मिला। जिन लोगों ने सही इतिहास नहीं पढ़ा होगा उनके लिए यह सब नया होगा लेकिन जिन्होंने सही इतिहास पढ़ा होगा उनके लिए यह नया नहीं था। आश्चर्य की बात यह है कि जब-जब हिंदुओं पर अत्याचार हुए है तब तब सम्पूर्ण विश्व खामोश हो जाता है। अभी हाल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर पूरा विश्व खामोश हो गया। बांग्लादेश में हिंदू माता बहनों पर मानवता और आत्मा को तार-तार करने वाले अत्याचार किये गए और उनके वीडियो बनाकर पूरे विश्व में वायरल किये गए लेकिन किसी मानवाधिकार संगठन ने संज्ञान तक नहीं लिए। बांग्लादेश में हिंदू भाइयों को नंगा कर मारा गया उनके शव को खुले आम लटकाया गया लेकिन किसी का दिल तक नहीं पसीजा। समय-समय पर हिंदू चुन-चुनकर मारे जाते है लेकिन पूरा विश्व खामोशी की चादर ओढ़ लेता है। हिंदू मारा जाता है लेकिन उसकी कोई गिनती नहीं होती न ही उसके लिए कोई आवाज उठाता है। लेकिन हिन्दू आज भी सहनशील है।

Post a Comment

0 Comments